अंबाह: कचनौदा गांव में युवक को कट्टा अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी गई, घटना का वीडियो वायरल
Ambah, Morena | Nov 10, 2026 दिमनी थाना क्षेत्र के कचनौदा गांव में दो युवकों का रास्ता रोककर कट्टा अड़ाने और जान से मारने की धमकी देने का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोप है कि भूरा सखवार ने कौशलेंद्र और मिथुन सखवार को रोककर अभद्रता की और कौशलेंद्र के सिर पर कट्टा अड़ा दिया। पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।