लखीसराय: गुलनी गांव में विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ की छापेमारी, 8 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
गुलनी में बिजली चोरी को लेकर विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। जिसका नेतृत्व AEE ने किया। वहीं छापेमारी के दौरान JEE तथा कई मानव बल भी उपस्थित रहे। जानकारी देते हुए AEE ने बताया की बिजली चोरी की सूचना मिलते ही छापेमारी दल गुलनी गांव पहुंची। जहां 8 लोगों को चिन्हित कर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए तेतरहट थाना में बिजली चोरी का मामला भी दर्ज कराया गया।