लखीसराय: कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर रेप के बाद हत्या के विरोध में थाना चौक से पुरानी बाजार तक डॉक्टरो ने निकाला कैंडल मार्च।
कोलकाता में हुए ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप के बाद नृशंस हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा शहर के थाना चौक से लेकर पुरानी बाजार तक कैंडल मार्च निकाला गया। और घटना की घोर निंदा करते हुए अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग किया गया। कैंडल मार्च में लखीसराय शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक मौजूद रहे।