गिरिडीह: नावाबांध रतोइया में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, 13 लोग घायल
देवरी थाना क्षेत्र के नावाबांध रतोइया गांव में छोटे से जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों ओर के कुल 13 लोग घायल हो गए। घायलों में से कईयों का इलाज मंगलवार को 10 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। घटना के बाद परिजनों ने घायल हुए दोनों पक्षों के लोगों को उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी ले गए।