गिरिडीह: नगर भवन में रेड क्रॉस और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
नगर भवन के मंगलवार को 11 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन रेड क्रॉस और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर लोगों ने अपनी कीमती लहू का दान दिया। शिविर में खबर लिखे जाने तक कुल 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था। वही आगे भी यह जारी था।