गिरिडीह: नगर भवन में जिला प्रशासन ने चौकीदार पद के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, नगर विकास मंत्री रहे मौजूद
नगर भवन मे मंगलवार को 11 बजे से जिला प्रशासन ने समारोह का आयोजन कर चौकीदार पद के सफल अभ्यर्थीयों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया।समारोह मे सूबे के नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू, जमुआ विधायक मंजू कुमारी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो,कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव,डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी डॉक्टर विमल कुमार समेत कई लोग शामिल थे।