गिरिडीह: सदर अस्पताल की डीपीएम ने जिला यक्ष्मा केंद्र में पाँच टीबी मरीजों को पोषाहार किट वितरित किए
सदर अस्पताल की डीपीएम प्रतिमा कुमारी ने सोमवार को 11 बजे जिला यक्ष्मा केन्द्र में पाँच इलाजरत जरूरतमंद टीबी मरीजों को अगले छः माह के लिए गोद लेकर सभी के लिए पोषाहार किट का वितरण किया। प्रतिमा कुमारी ने सुपुत्र स्पर्श के जन्मदिवस के अवसर पर नि-क्षय मित्र बनकर टीवी मरीजों को सेवा करने का कदम उठाई और अगले 6 माह तक 5 मरीजों की देखरेख करेगी।