संग्रामपुर: छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत संग्रामपुर में सफाई अभियान तेज
संग्रामपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत संग्रामपुर में साफ-सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से छठ घाटों, तालाबों, सड़कों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई कराई जा रही है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। घाटों पर स्वच्छता, कचरा हटाने और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया जा