भंडरिया: भंडरिया में स्व. प्रह्लाद तिवारी की श्रद्धांजलि सभा, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
भंडरिया स्थित तिवारी निवास में स्वर्गीय प्रह्लाद तिवारी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि प्रह्लाद तिवारी का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण की मिसाल रहा। भारतीय सेना में रहकर उन्होंने देश की सेवा की। इसके बाद सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय र