पाली: ग्राम मकरीपुर निवासी 8 वर्षीय मासूम को बच्चों के साथ खेलते समय सर्प ने डसा, ललितपुर मेडिकल कॉलेज में किया मृत घोषित
Pali, Lalitpur | Jul 4, 2026 ग्राम मकरीपुर में कक्षा चौथी की छात्रा 8 वर्षीय रिया कुशवाहा को शुक्रवार शाम के समय बच्चों के साथ खेलते समय सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर्स की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वही गांव में रिया की खबर मिलने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।