गढ़मुक्तेश्वर: गांव दोताई के पास पुलिस ने दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसने वाले 1 महिला और 1 पुरुष को किया गिरफ्तार, नगदी बरामद
जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गांव दौताई के पास से दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाकर मोटी रकम मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने 40 हजार 200 रुपए नगदी बरामद की है दोनों ही ठीक-ठाक लोगों को अपना निशाना बनाकर उनकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर मोटी रकम की मांग करते थे।