गढ़मुक्तेश्वर: बहादुरगढ़ कस्बे में तेज रफ्तार दूध के कैंटर ने मोपेड सवार व्यक्ति को कुचला, मौके पर हुई मौत
हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के कस्बा बहादुरगढ़ में तेज रफ्तार दूध के कैंटर में मोपेड सवार व्यक्ति को कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां परिजनों ने दूध प्लांट के गेट सामने शव रखकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।