गढ़मुक्तेश्वर: अल्लाह बक्शपुर टोल प्लाजा के पास हरियाणा रोडवेज की बस डिवाइडर पर चढ़ी, आधा दर्जन यात्री मामूली रूप से हुए घायल
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित अल्लाह बक्शपुर टोल प्लाजा के पास हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जन हानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से बस को डिवाइडर से हटाया।