गढ़मुक्तेश्वर: गांव नानई नहर पुलिया के पास पुलिस ने वारदात करने की फिराक में घूम रहे एक अभियुक्त को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
हापुड़ जनपद में एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव नानई पुलिया के पास से वारदात करने की फिराक में घूम रहे अभियुक्त शोएब को 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।