गढ़मुक्तेश्वर: नगर पालिका परिसर के बाहर बीजेपी से नगर पालिका चेयरमैन और BJP कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का फूंका पुतला
जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिसर के बाहर नगर पालिका चेयरमैन राकेश बजरंगी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका है रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर बयान दिया गया था जिसके चलते भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया है और सपा सांसद रामजीलाल सुमन की सदस्यता रद्द कर कार्रवाई करने की मांग की है।