गढ़मुक्तेश्वर: थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गंगा एक्सप्रेस-वे से गाटर व प्लेट चोरी करने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे से गाटर व प्लेट चोरी की घटना में फरार चल रहे गांव शंकराटीला निवासी चमन को एक्सप्रेसवे अंडरपास ग्राम शेखपुरा से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से लोहे के 2 गाटर व एक प्लेट बरामद हुआ है।