राजपुर: जिले में विशेष अभियान के दौरान 23 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹15 हजार जुर्माना वसूला गया
Rajpur, Buxar | May 28, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान कुल 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई। पुलिस के अनुसार हत्या के प्रयास कांड में 7, पाॅक्सो एक्ट में 2, शराब के सेवन में 6, शराब बरामदगी में 3, वारंट में 2, अन्य मामलों में 3 अभियुक्त को पकड़ा।