सिकंदराराऊ: सिकन्दरा राऊ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, कब्जे से 01 अवैध तमंचा और 01 जिन्दा कारतूस बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सिकन्दाराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर नारई गेट से एक अभियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र स्व0 धनपाल सिंह निवासी गांव भिसीमिर्जापुर थाना सिकन्दराराऊ को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।