*अंग्रेजों से लड़ने को सीखी कुश्ती, अब तक दंगल पर परंपरा, बहू-बेटियां दर्शक*
- दंगल में बुजुर्ग महिलाओं ने ढोल बजाकर भरा जोश, उमड़ी भीड़
- मुस्करा के लोदीपुर निवादा गांव में निभाई जाती है अनोखी परंपरा
हमीरपुर: अंग्रेजों से लड़ने के लिए सीखी गई महिलाओं की कुश्ती आज गांव में आयोजित होने वाले दंगल की परंपरा को निभा रही है। इस दंगल में महिलाएं घूंघट की ओट पर कुश्ती लड़ती हैं और बहू बेटियां ही इस दंगल में दर्शक रहती हैं। शनिवार को हमीरपुर जिले के मुस्करा विकासखंड के लोदीपुर निवादा गांव में महिलाओं का यह दंगल आयोजित हुआ। जिसमें गांव की महिलाओं ने उत्साह से प्रतिभाग किया और एक दूसरे को पटकनी देकर दंगल की विजेता बनीं। इस दंगल को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। दंगल के बाद महिला ग्राम प्रधान गिरिजा देवी के द्वारा विजेता महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया।
यह दंगल हर वर्ष रक्षाबंधन के दूसरे दिन कजली पर्व के दिन आयोजित किया जात