*खेतों से घर लौट रही युवती उफनाते नाले में बही, पुलिस व ग्रामीणों की तलाश जारी*
जलालपुर (हमीरपुर)। क्षेत्र के पुरैनी गांव में उफनाते नाले को पार करते समय एक युवती तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से युवती की तलाश में जुटी है, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। जानकारी के अनुसार, पुरैनी गांव निवासी साधुराम की पुत्री प्रयांशी रविवार को पशुओं के लिए खेतों से चारा लेने गई थी। शाम को जब वह चारा लेकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में पड़ने वाले नाले में पानी का बहाव बेहद तेज था। नाला पार करने के दौरान प्रयांशी का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी के तेज बहाव में बहने लगी। पास ही में मौजूद चरवाहों ने उसे डूबते देखा तो बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह गहरे पानी में समा गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना थाना पुलि�