गिरियक: गिरियक प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी
Giriak, Nalanda | Nov 18, 2024 गिरियक प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार की सुबह दस बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रही. इस दौरान पैक्स चुनाव में विभिन्न पदों के लिये नामांकन कराने पहुंच रहे अभ्यथियों के समर्थकों को नामांकन कक्ष में जाने से रोक दिया गया ताकि नामांकन कार्य के दौरान पदाधिकारियों को कोई दिक्कत न हो.