गिरियक: पावापुरी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं ठप, मरीजों को हुई परेशानी, बैठक के बाद सेवाएं बहाल
Giriak, Nalanda | Nov 17, 2024 शनिवार की सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक पावापुरी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में ओपीडी व इमरजेंसी सेवा ठप रहने से मरीजो को परेशानी हुई. दरअसल, बीते शुक्रवार की देर संध्या मरीजों के परिजनों द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों से नोक झोक हुई थी जिसके बाद यहां ओपीडी सह इमरजेंसी सेवा को स्वास्थ्य कर्मियों ने ठप कर दिया था.