गिरियक: गिरियक प्रखंड मुख्यालय में रबी महाअभियान 2024 का आयोजन
Giriak, Nalanda | Nov 15, 2024 गिरियक प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे रबी महाअभियान 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने किया. मौके पर उन्होंने किसानों से कहा कि रबी महाअभियान 2024 के तहत किसानों के बीच रबी मौसम में क्रियान्वित सभी प्रकार की कृषि योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है.