बनकटवा: एसएसबी और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण:- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा में तैनात एसएसबी और स्थानीय बिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में स्मैक जैसा दिखने वाला संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में पुलिस और एसएसबी की टीम ने मौके से तीन संदिग्ध तस्करों को भी दबोचा है,