सवायजपुर: बिल्हौर-कटरा हाईवे पर लमकन मोड पर पड़ा मिला युवक का खून से लथपथ शव
हरपालपुर थाना क्षेत्र में लामकन मोड पर एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ मिला। बिल्हौर कटरा हाईवे पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने रात में शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बताया गया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।