पूरनपुर: राहुलनगर चंदिया हजारा सहित कई गांव शारदा नदी की चपेट में,बचाव कार्य शुरू न होने पर भाकपा माले सौंपा ज्ञापन #jansamasya
पूरनपुर तहसील परिसर में भाकपा माले ने एसडीएम को सौपे ज्ञापन में बताया कि शारदा नदी कटान से बचाने के लिए अक्टूबर 2024 से 111 दिनों तक राहुलनगर मजदूर बस्ती में क्रमिक भूख हड़ताल एवं आंदोलन किया गया था। जनवरी 2025 में तहसील परिसर में सामुहिक भूख हड़ताल के दौरान अधिकारियों ने अश्वासन दिया था। कि 20 मार्च 2025 से शारदा नदी कटान रोकने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।