पूरनपुर: फार्म टांडा थाना भीरा में मां के साथ ससुराल पहुंची गर्भवती महिला की पति और परिजनों ने की पिटाई
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कंजा खेड़ा की रहने वाली प्रीती देवी ने बताया कि उसकी शादी तीन चार बर्ष पूर्व लखीमपुर खीरी जनपद के भीरा थाना क्षेत्र के गांव फार्म टांडा निवासी रामाधार पुत्र जगदीश के साथ हुआ था। एक बर्ष तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा आरोप है कि एक बर्ष के बाद पति व सुसराल पक्ष के लोग महिला के साथ मारपीट कर प्रताडित करने लगे।