पूरनपुर: तहसील में भाकियू ने अवैध खनन व खंड विकास अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर 10 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा #jansamasya
पूरनपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने डीएम को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि शारदा पार नहरोसा गांव में बिना परमीशन मिली भगत के चलते मिट्टी व रेत खनन किया जा रहा है। जिससे शारदा नदी कटान की आंशका बनी है। वही गाव में जल विभाग द्वारा कई महीनों पहले बनाई गई पानी की टंकी को अभी शुरू नहीं किया गया है।