पंडारक: पंडारक के रैली इंग्लिश मजार के पास चिमनी कार्यालय में आग, लाखों का सामान जलकर राख
Pandarak, Patna | Jun 27, 2026 पंडारक के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रैली इंग्लिश मजार के समीप स्थित भोनू सिंह की चिमनी के कार्यालय में शनिवार को अचानक आग लग गई। सूत्रों से शनिवार को लगभग रात 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखा फर्नीचर, कागजात तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे।