चरखारी: चरखारी थाने में पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
चरखारी के ज्येंद्रनगर निवासी अंशिका चौबे की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि 2022 में छतरपुर निवासी सृजन द्विवेदी से शादी हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगा। 6 अगस्त को मायके आने के बाद ससुराल जाने पर उसे घर में नहीं घुसने दिया और जेवरात छीनकर भगा दिया।