कुरई: मोहगांव के भदोरिया वेयरहाउस में किसानों से अभद्रता, वायरल वीडियो से खुली व्यवस्थाओं की पोल
Kurai, Seoni | May 3, 2026 सिवनी के ग्राम चक्की खमरिया से जुड़ा एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें मोहगांव स्थित भदोरिया वेयरहाउस उपार्जन केंद्र पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि स्लॉट बुकिंग और सर्वे पास कराने के बावजूद उन्हें अपमानित किया गया। मामले ने उपार्जन व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।