जींद: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर रहेगा विशेष ध्यान : जिला निर्वाचन अधिकारी
लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया में आने वाले विज्ञापनों का खर्च भी संबंधित उम्मीदवार या पार्टी के खाते में जोड़ा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने आज शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।