आबू रोड: आबूरोड के मावल रीको ग्रोथ सेंटर में सीमेंट ईंट फैक्ट्री में हादसा, मजदूर की मौके पर मौत, कार्य करते समय हुआ हादसा
आबूरोड के मावल रिको ग्रोथ सेंटर फेज-2 स्थित एक सीमेंट ईंट फैक्ट्री में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।