मुलताई: बुकाखेड़ी डैम पर शुरू हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, CCTV कैमरों से निगरानी, बड़ी प्रतिमाओं के लिए क्रेन लगाई गई
Multai, Betul | Oct 13, 2024 नगर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बुकाखेड़ी डैम पर शुरू हो चुका है। अच्छी व्यवस्था बनाने के लिए नगर पालिका सीएमओ आर के इवनाती और अध्यक्ष वर्षा गढेकर द्वारा निर्देश दिए गए थे। आज रविवार सुबह 9 बजे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि देर रात तक यहां प्रतिमाओं का विसर्जन चलेगा। ऐसे में रात में प्रकाश की अच्छी व्यवस्था की गई हैं।