बंदरा: बंदरा प्रखंड में अग्निशामक वाहन के लिए विधायक ने डीएम को लिखा पत्र, दो दिन में मिलेगा वाहन
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड क्षेत्र में लगातार हुई आगलगी की घटना को विधायक कोमल सिंह ने एक अग्निशामक वाहन की मांग की है। इस मामले को लेकर उन्होंने शनिवार दोपहर करीब दो बजे में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अविलंब दमकल गाड़ी उपलब्ध कराने की मांग किया है।