राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ शिक्षक नेता सुशील पाल सिंह के नेतृत्व में जालोर में जिला कलेक्टर के माध्यम से मदन दिलावर को 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में शिक्षकों की TET अनिवार्यता समाप्त करने, तबादला नीति लागू करने, पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने और विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। संगठन ने पे प्रोटेक्शन वसूली रोकने, ट्रांसपोर्ट वाउचर भुगतान जारी करने तथा संविदा भर्ती पर रोक लगाने की भी मांग की। दूसरा ज्ञापन धर्मेंद्र प्रधान को भेजकर वर्ष 2012 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट देने की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो शिक्षक बड़े आंदोलन के लिए दिल्ली कूच करेंगे।
Jalor, Jalor | Jun 25, 2026