कर्बला में शहीद इमाम हुसैन को किया याद, मातमी पर्व पर निकला ताजिया : जालोर शहर में मातमी पर्व मोहर्रम को लेकर
शुक्रवार को ताजिया निकाला गया। मुस्लिम समाज के लोग आशूरा के दिन इबादत कर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। शहर में शुक्रवार सुबह 10 बजे ताजिया का जुलूस सांडबाव स्थित पोल से रवाना हुआ। जो घांचियों की पिलानी, पिंजरान मस्जिद होते हुए बड़ी पोल के बाहर भक्त प्रहलाद चौक पहुंचा, जहां शाम करीब 5:30 बजे मुकाम रहा। इसके बाद जुलूस पंचायत समिति मेन रोड पहुंचा, जहां आखिरी सजदा अदा किया गया और सभी ने अमन, शांति व भाईचारे की दुआ मांगी। अंत में सुंदेलाव तालाब पर ताजिया को ठंडा किया गया। बड़ी पोल के बाहर मुस्लिम समाज की ओर से छबील (शरबत) की भी व्यवस्था की गई। जहां लोगों ने सेवा भाव से जलपान कराया। पूरे आयोजन के दौरान शहर में धार्मिक सौहार्द, अनुशासन और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। वही मुस्लिम समाज के लोगों ने ताजिया के आगे लौटनी की गई जो सांडबाव से घांचियों की पिलानी तक लोगो ने लोट की तो किसी ने बड़ी पोल के बाहर तक अपनी मन्नत पूरी होने पर लोट की।
Jalor, Jalor | Jun 26, 2026