नवादा का कुख्यात डकैत मो. अफ़ज़ल को UP में स्पेशल टास्क फोर्स ने दबोचा,एक किलो सोना, 20 लाख रुपये बरामद ।
Nawada, Nawada | May 4, 2026 उत्तर प्रदेश एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। वाराणसी में कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के सरगना समेत तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया करीब 1 किलो सोना, 20 लाख रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया है। यह गिरोह झारखंड के हजारीबाग में हुई करोड़ों की बैंक डकैती में शामिल था।