नईसराय: दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान शुरू, गौपालकों को बताए गए बेहतर दुग्ध उत्पादन के तरीके
सोमवार से मुख्यमंत्री दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान की शुरुआत हो गई। इस दौरान पशु पालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी गौपालको के घर पहुंचे और उन्हें दुग्ध उत्पादन बढ़ाए जाने के तरीके समझाए। विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र बाथम ने बताया कि, मुख्यमंत्री दुग्ध सम्पर्क अभियान के दो चरण पहले ही पूरे किए जा चुके हैं।