प्रतापगढ़: विकास भवन में किसान दिवस पर डीएम ने समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
प्रतापगढ़ के विकास भवन में बुधवार शाम 4 बजे आयोजित किसान दिवस में डीएम अभिषेक पाण्डेय ने किसानों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। सूचना के अभाव पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने 30 जून को पुन: कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। साथ ही, 20 जून को प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना पर वृहद कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी गई।