निज़ामाबाद: नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना की पुलिस ने आज शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाने और दुष्कर्म के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के अनुसार, अभियुक्त अंकित यादव पुत्र गोकरन, निवासी सरदहां थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ को मुखबिर की सूचना पर शेरपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया है।