चित्तौड़गढ़: कलेक्ट्रेट समिति कक्ष में फ़ोर्ट अपेक्स एडवाइजरी कमिटी की बैठक में दुर्ग क्षेत्र से शराब की दुकान हटाने के निर्देश
विश्व विख्यात दुर्ग पर आने वाले पर्यटकों की सुविधा एवं यातायात नियंत्रण सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में जिला स्तरीय फोर्ट अपेक्स एडवाइजरी कमेटी की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को दुर्ग संरक्षित क्षेत्र से शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिये।