चित्तौड़गढ़: आंजना पार्टी के कार्यक्रम में जयपुर गए हैं, उनके पार्टी छोड़ने की बात महज अफवाह- भेरूलाल चौधरी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने दावा किया कि पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना के पार्टी छोड़ने की बातें महज अफवाह है। पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वे जयपुर गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ उनकी मीटिंग हुई है। उनके पार्टी छोड़ने की बातें निराधार है।