सिकंदरपुर: खेजुरी में समाजवादी पार्टी ने सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया
समाजवादी पार्टी द्वारा सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं बैठक खेजुरी में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में पंदह, नवानगर तथा मनियर आंशिक ब्लॉक के सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक मो. रिजवी ने किया।