भारत–वेस्टइंडीज टी-20 क्रिकेट मैच : यातायात व्यवस्था
दिनांक 11 अक्टूबर 2026 | होलकर स्टेडियम, इंदौर
मैच के दौरान दिनांक 11 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे से मैच समाप्ति तक यातायात व्यवस्था प्रभावशील रहेगी।
1. स्टेडियम प्रवेश एवं पार्किंग
- पैदल प्रवेश: दर्शक जंजीरवाला चौराहा, घंटाघर एवं लेंटर्न की ओर से पैदल स्टेडियम पहुँच सकेंगे।
- पासधारी वाहन: निर्धारित प्रवेश मार्ग से ही स्टेडियम एवं पार्किंग स्थलों तक जा सकेंगे।
- बिना पास वाले वाहन: बाल विनय मंदिर स्कूल, SGSITS परिसर एवं पंचम की फेल मैदान में पार्क किए जा सकेंगे। पार्किंग उपलब्धता के अनुसार रहेगी।
2. प्रतिबंधित मार्ग
पासधारी एवं आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा:
- लेंटर्न चौराहा से जंजीरवाला चौराहा एवं इंडस्ट्रीज हाउस।
- घंटाघर से जंजीरवाला चौराहा एवं लेंटर्न चौराहा।
- पलासिया/घंटाघर से हाईकोर्ट एवं लेंटर्न चौराहा।
#indore #Mppolice #indorepolice #holkarstadium #indiancricketteam
Indore, Indore | Oct 9, 2026