चलती कार की छत पर चढ़कर स्टंट और शराबखोरी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई!
भोपाल पुलिस की सूचना पर राजगढ़ पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक चलती कार की छत पर चढ़कर स्टंट करते और शराब पीते नजर आ रहा है। वीडियो में कार की नंबर प्लेट भोपाल की दिखाई दे रही थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए भोपाल पुलिस ने नंबर प्लेट के आधार पर वाहन की जानकारी जुटाई। जांच में कार राजगढ़ के पते पर पंजीकृत मिली और घटनास्थल भी राजगढ़ का पाया गया।
इसके बाद भोपाल पुलिस ने राजगढ़ पुलिस को सूचना दी। राजगढ़ कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक मुकेश तंवर की तलाश कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।
सड़क पर स्टंट करना अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालना है। यातायात नियमों का पालन करें।
newsnationalworld.com
#BhopalPolice #RajgarhPolice #ViralVideo #RoadSafety #madhyapradesh_shoutouts__
Indore, Indore | Nov 20, 2026