जमुई: जमुई रेलवे प्लेटफॉर्म पर गर्भवती महिला ने बच्चे को दिया जन्म
Jamui, Jamui | May 27, 2026 जमुई रेलवे स्टेशन बुधवार 12 बजे के करीब उस समय मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल बन गया, जब प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर एक गर्भवती महिला ने सुरक्षित रूप से बच्चे को जन्म दिया। शेखपुरा निवासी विक्की कुमार अपनी पत्नी काजल देवी को लेकर ट्रेन से ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।