सामरी कुसमी: सामरी को मिलेगा नया तहसील भवन, कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की प्रगति की देखी
कुसमी सामरी शुक्रवार जिले में अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने विकासखंड कुसमी के सामरी में निर्माणाधीन तहसील भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए।