डुमरा: सीतामढ़ी में एलपीजी गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, आपूर्ति सामान्य
सीतामढ़ी। जिले में एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा ने कहा है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं तक नियमित रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।