सागर नगर: चांदामऊ अग्निकांड: दो भाइयों की मौत पर आक्रोश, हिंदू संगठनों ने एसपी कार्यालय में ज्ञापन दिया
ग्राम चांदामऊ में घर में आग लगने से दो सगे भाइयों की मौत के मामले को लेकर मंगलवार दोपहर 2 बजे हिंदू संगठनों ने एसपी कार्यालय का पहुंचकर अपना आक्रोश जाहिर किया। संगठनों ने इसे हादसा नहीं बल्कि साजिशन हत्या बताते हुए आरोपी फईम खान पर सख्त कार्रवाई और उसका मकान तोड़ने की मांग की। आरोप है फईम खान पीड़ित परिवार की बेटी साक्षी को परेशान करता था।